पुलिया निर्माण में लापरवाही, घटिया सामग्री से निर्माण, अधूरा निर्माण बढ़ा रहा परेशानी

राजेश नाहर
खेतिया,,,
खेतिया शहर के भातकी गांव में लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही पुलिया में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है। इस पुलिया का निर्माण पिछले दो वर्षों चल रहा जिसके चलते ग्रामीण परेशानी उठा रहे

4 करोड़ से अधिक की लागत की पुलिया का निर्माण टेंडर अनुसार दिसंबर24 तक समाप्त होना था लेकिन अभी तक पुलिया का निर्माण मात्र 35 से 40 प्रतिशत हुआ है।
सरपंच चंपालाल शितोले व ग्रामीण मनोज पाटिल
ने बताया कि पुलिया का निर्माण बहुत ही घटिया तरीके से किया जा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म की मिट्टी युक्त डस्ट का प्रयोग व सीमेंट बेहद कम मात्रा में डाल कर किया जा रहा है।निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते आने जाने में बहुत परेशानी हो रही।निर्माण कार्य की क्वालिटी ठीक नही है।घटिया निर्माण को ग्रामीणों की शिकायत पर ठेकेदार द्वारा मिट्टी से ढकने का आरोप भी लगाया है।
निर्माण एजेंसी केठेकेदार का कहना है कि काम चल रहा है इस वर्ष जून तक कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर हो रहे घटिया निर्माण को रोककर सही निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की है। इस मामले में सेतु निर्माण लोक निर्माण विभागके अधिकारियों से बात करने की कोशिश भी की किन्तु उन्होंने फोन भी रिसीव किया

पुलिया का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पुलिया बांदरियाबड सडक से राखीबुजुर्ग, धावड़ी सहित 5 से 6 गांव को जोड़ता है। लेकिन विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी के कारण ग्रामीण लगातार परेशानी उठा रहे
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि इस पुलिया का निर्माण कार्य सही तरीके से और समय पर पूरा किया जा सके।

jtvbharat
Author: jtvbharat