*कुकडोल हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के साथ मनाया

खरगोन…मनोज मालवीया…….
.शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल
कुकडोल में गणतंत दिवस का पर्व उत्साह से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रैली निकाली ।प्राचार्य ललिता धुले ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया ।
जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के प्रारंभ में सरपंच परसराम वास्कले, प्राचार्य श्रीमती ललिता धुले,सौदान सिंह चौहान,बलराम राजपूत, कमल भाई,रामकृष्ण महाजन,ने मां सरस्वती प्रतिमा की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया।इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । राखी एवं पंखुड़ी ग्रुप ने तेरी वीणा की बन जाऊं,.खुशी धनगर का नृत्य गुरु तेरा जैसा कोई नहीं.. शीतल बाघसिंह चौहान का देशभक्ति से ओतप्रोत पैरोडी सॉन्ग,आरुषि एवं प्राची ग्रुप हा वीरों की गाथा कहे…
कु.शीतल एवं साक्षी का नृत्य टूटी बाजू बधनी, कल्पना एवं शिवानी ग्रुप का नृत्य जहां पांव में पायल माथे पर बिंदिया ने खूब दाद बटोरी।
ल..रानी एवं सोनू ग्रुप का गरबा माखन की ग्रुप के आदिवासी नृत्य आदिवासी नरिया रे…. ने कार्यक्रम में समा बांध दिया ।
कुमारी वैष्णवी भागवत एवं दीप्ति पवार का नृत्य आयो रे,
कुमारी माया एवं काजल ग्रुप का राजस्थानी नृत्य ,रानी वर्मा का वतन याद रहेगा की प्रस्तुति भी शानदार रही। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पाटिल ने किया। आभार महाजन सर ने माना।

बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया
संस्था की प्राचार्य श्रीमती ललिता धुले ने 10 वी एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक लाने वाले 4 विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 11 सौ रुपए एवं शिक्षक भूरला सोलंकी ने 80% से अधिक अंक लाने वाले 8 विद्यार्थियों को एक – एक हजार नगद पुरस्कार दिया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat