
ग्राम पंचायत टाण्डा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामिणजनों के उपचार हेतु कमप्युटेड रेडियोग्राफी सिस्टम एवं एयर कंडीशनर हेतु विधायक निधि से स्वीकृत किए 10 लाख रुपए
नरेन्द्र ठाकुर
भोपाल/टांडा: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। ग्रामीणजनों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लाडले विधायक व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के विकासखण्ड बाग के ग्राम पंचायत टाण्डा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कमप्युटेड रेडियोग्राफी सिस्टम एवं एयर कंडीशनर (1.5 टन) मय एसेसिरिज हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष ने धार जिले के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर राशि स्वीकृत करने को कहा है। इस घोषणा के बाद सभी क्षेत्रवासी बेहद उत्साहित हैं और अपने नेता उमंग सिंघार का धन्यवाद कर रहे हैं। गौरतलब है कि विपक्ष में रहने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गंधवानी के लोगों के लिए समय समय पर बड़ी सौगात देते रहते हैं और हर वक्त क्षेत्रवासियों की समस्याओं और दुखदर्द को दूर करने का प्रयास करते हैं।