जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी

देवास:- 11 फरवरी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता दिलाई जाये जनसुनवाई में आवेदक गणेश निवासी देवास ने आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

राशन कार्ड में फैमिली आईडी चालु कराई जाये
जनसुनवाई में आवेदक शाहिद शाह निवासी हाटपीपल्‍या ने राशन कार्ड में फैमिली आईडी चालू कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

निराश्रित पेंशन चालू कराई जाये जनसुनवाई में अनिल दुबे निवासी देवास ने निराश्रित पेंशन चालु कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

अनुकम्‍पा नियुक्ति दिलाई जाये जनसुनवाई आवेदक संतोष पिता रमेशचन्‍द्र निवासी कन्‍नौद ने अनुकम्‍पा नियुक्ति दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

jtvbharat
Author: jtvbharat