
दोनो जिलो में पिछले लगभग 15 दिनों में लाखों की शराब जब्त …क्या इन जब्त अवैध शराब की उच्च स्तरीय जांच होगी,या हर बार सिर्फ खानापूर्ती तक की कार्यवाही बन कर तो नही रह जायेगी….?
संघर्ष से सिद्धि की खास खबर
(बॉक्स में ले)
*झाबुआ ओर अलीराजपुर जिले से होकर रोजाना लाखो करोड़ों की शराब तस्करी गुजरात राज्य में सतत की जा रही है। गौरतलब है कि यह बात कई बार मीडिया में प्रकाशित भी हुई जो जग जाहिर भी है । देखा जाता रहा है कि वाहन चालक हर बार फरार होने में कामयाब तो ही जाता है वही मुखबिर सूचना पर धरपकड़ क्यो होती है ? क्या विभाग सिर्फ मुखबरी के भरोसे ही अपना कार्य करते ?आपको ज्ञात हो कि दोनों जिलों के जनसंख्या के मान से प्रति व्यक्ति रोज कम से कम 8 से अधिक फुल बोटल से अधिक का सेवन करे तो इतनी करोड़ो की बोली में ठेके की नीलामी मान भी सकते है,प्रतिदिन इतनी बोटल शराब का सेवन न भूतों न भविष्य में संभव है। दोनो जिले में शराब ठेके की बोली करोड़ों में लगने का भी एकमात्र कारण समीपवर्ती गुजरात राज्य की सीमा से लगा होना ही है,ऐसा साफ साफ प्रतीत हो रहा है।
झाबुआ ओर अलीराजपुर में विगत 15 दिनों में पकड़ाई अवैध शराब की जानकारी:-
रानापुर क्षेत्र पकड़ाई अवैध शराब की जानकारी
1.30 जनवरी 25 गुरुवार को माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर केन 304 पेटी अवैध रूप से संग्रहित की गई बियर की पेटियां जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत नो लाख अडतालीस हजार चार सो अस्सी रुपए बताई है।
(2) 30 जनवरी को 392 पेटी बियर कीमत 12 लाख 23 हजार 40 रुपए इस प्रकार आबकारी विभाग के द्वारा दोनों जगह से 696 पेटी बियर कीमत 21 लाख 71 हजार 520 की जब्त की है।
जो अवैध बियर दोनो स्थलों से जब्त की गई।
रानापुर पुलिस ने पकड़ी इको वाहन से अवैध बियर
2 फरवरी 25 को रानापुर पुलिस ने ग्राम ढोल्यावड धामनी कटारा रोड से मारुति इको वाहन 04 CN 3117 से 33 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कीमत 1.02,960 रुपए की जब्त की थी।
झाबुआ आबकारी ने 31 जनवरी 25 को पकड़ी अवैध बियर
झाबुआ मुख्यालय से करीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम देवझिरी में एक पुराने कच्चे मकान से 40 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कीमत 1,24,800 की जब्त की थी।
30 जनवरी 25 से 9 फरवरी 25 तक आबकारी ओर पुलिस विभाग ने
माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर 304,392,40,33,86 कुल 855
कीमत 2759080
गोवा एवं रॉयल सिलेक्ट विस्की
152 पेटी
कीमत 9 लाख 43 हजार 460
रुपए की जब्त की।
*इस प्रकार आबकारी ओर पुलिस विभाग ने करीबन 37 लाख की अवैध शराब बियर जब्त की साथ ही वाहन भी जब्त किए।
लेकिन रानापुर पुलिस के प्रकरण को छोड़कर आबकारी विभाग के चारों प्रकरण में कोई भी व्यक्ति पकड़ में नहीं आया जिसमे ग्राम टांडी के दोनों प्रकरणों में नाम उजागर हुए बाकी देवझिरी का अज्ञात है और 9 फरवरी 25 को नागनखेड़ी रोड पर दो वाहनों से लाखो की अवैध शराब पकड़ाई के अपराधी का नाम पता अज्ञात
(आबकारी विभाग अलीराजपुर की कार्यवाही)
आबकारी विभाग अलीराजपुर के द्वारा 10 फरवरी 25 को आयशर वाहन क्रमांक MP 13 GA 7039 से माउंट 6000 बीयर , जिसकी मौके पर गिनती करने पर लगभग माउंट केन बीयर 6000 की 800 पेटी होना पाई प्रत्येक पेटी में 24 केन होना पाया गया। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 9600 बल्क लीटर है , जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख है और जप्त वाहन क्रमांक MP 13 GA 7039 की अनुमानित कीमत 5 लाख है ,,इस प्रकार जप्त मदिरा एवम वाहन की अनुमानित कीमत 21 लाख रुपए दर्शाई गई ।
12 फरवरी 25 आबकारी विभाग द्वारा टाटा मिनी ट्रक वाहन क्रमांक GJ 17 UU 3782 से माउंट 6000 बीयर की 100 पेटी, रिट्ज पाँव की 11 पेटी, गोवा व्हिस्की की 96 पेटी, लंदन प्राइड की 30 पेटी ,, इस प्रकार कुल 237 पेटी जप्त की गई।
अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख है और जप्त वाहन क्रमांक GJ 17 UU 3782 की अनुमानित कीमत 3 लाख है ,,इस प्रकार जप्त मदिरा एवम वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए होना पाई गई ।
*दिनांक 10 फरवरी 25 को पकड़ी गई इस अवैध शराब माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर 800 पेटी बियर
अलीराजपुर आबकारी विभाग ने दिनांक 13/02/ 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बखतगढ़ सुने मकान से माउंट 6000 बीयर केन की 41पेटी,, माउंट की 7 पेटी बोतल ,MD पाव की 4 पेटी , md की 1 पेटी बोतल,,गोवा की 51 पेटी बोतल ,रिट्ज की 3 पेटी,, रॉयल चैलेंज की 5 पेटी, रॉयल स्टैग की 1 पेटी बोतल,, लंदन व्हिस्की की 5 पेटी,,ऑल सीज़न की 2 पेटी,, किंगफिशर की 33 पेटी, बढ़वाइजर बियर केन की 22 पेटी अवैध मदिरा जप्त की गई ।
इस प्रकार कुल 175 पेटी अवैध मदिरा जप्त की गई। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 4 लाख 40 हजार रुपए है।
(गौर करने वाली बात)
झाबुआ ओर अलीराजपुर जिले में 30 जनवरी 25 से लेकर 12 फरवरी 25 तक आबकारी ओर पुलिस विभाग ने पांच वाहनों के साथ ही लाखो की शराब ओर माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर जब्त की है।
*सबसे अधिक माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर का इन दोनों जिलों में पकड़ाई है वही अलीराजपुर में mp 13 और रानापुर में भी एक वाहन mp 13 पासिंग का पकड़ाया है यह सब क्या दर्शाता जांच का विषय है।
अलीराजपुर ओर झाबुआ जिले में भगोरिया ओर होली के पूर्व शराब माफियाओं का सिंडिकेट गिरोह इन दोनों जिलों के अलावा समीपस्थ राज्य गुजरात जहां शराब बंदी लागू है में अवैध रूप से शराब परिवहन करने लगा हुआ है ।
शराब माफिया सिंडिकेट गिरोह अवैध रूप से शराब कहा से प्राप्त कर रहा इसकी जांच अवैध शराब परिवहन के उपयोग में लाए वाहनों के चेचिस ओर पासिंग नंबरों से ओर पकड़ाई शराब की पेटियां पर अंकित बेच नंबर से हो सकती है।
लेकिन अफसोस के साथ उल्लेखनीय है कि
अलीराजपुर ओर झाबुआ जिले में विगत माहों में लाखो नहीं करोड़ों की अवैध शराब पकड़ाई लेकिन कोरियर के अलावा आज तक मूल रूप से शराब परिवहन करने वाला माफिया सिंडिकेट गिरोह का कोई भी तस्कर या सप्लायर को नहीं पकड़ा गया जिसके चलते इन दोनों जिलों और इन दोनों जिलों की सीमा से गुजरात राज्य में रोजाना लाखो करोड़ों की अवैध शराब परिवहन हो रही है जिससे सरकार को करोड़ों का राजस्व का नुकसान हो रहा है।
प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव शराब माफियाओ के विरुद्ध काफी सख्त कदम उठाए हुए है ,अगर 30 जनवरी 25 से 13 फरवरी 25 तक झाबुआ ओर अलीराजपुर जिले में लाखो की अवैध शराब ओर पकड़ाए वाहनों की जांच उच्च स्तर पर करवाएंगे तो इन दोनों जिलों में ओर गुजरात राज्य में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले माफिया सिंडिकेट गिरोह का एक बड़े स्तर पर खुलासा होगा वही सरकार को करोड़ों के राजस्व का लाभ तो होगा ही बल्कि इससे कई संलग्न लोगों के खुलासे भी होंगे…..