
पुलिस पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
फरार एक आरोपी की तलाश जारी
विशाल बाबा नामदेव
बाग:-बाग थाना क्षेत्र में पुलिस दल पर हमले का मामला सामने आया है।
बाग पुलिस थाना अंतर्गत डेहरी चौकी प्रभारी जगदीश चौहान के साथ मारपीट की घटना हुई है। बुधवार शाम 7 बजे करीब लोंगसरी के शिव मंदिर के पास कुछ लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे। जिसे लेकर चौकी प्रभारी उन्हें समझाइश देने गए थे। इस दौरान यह घटना हुई। पुलिस थाने के मुताबिक कुछ लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे।
भागने के दौरान पकड़ाया एक आरोपी
घटना में विष्णु परिहार नामक आरोपी ने डेहरी चौकी प्रभारी जगदीश चौहान पर पत्थर फेंका, जिससे उनके सिर में चोट आई है। अन्य आरोपियों ने भी पुलिस जवानों के साथ हाथापाई की। हमले के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन एक बाइक गिरने से विष्णु को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
इनको किया गिरफ्तार
बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु परिहार, राहुल बघेल, जितेंद्र जर्मन, मुकेश और कान्हा शामिल हैं। ये सभी मनावर थाने के ग्राम बनेड़िया के रहने वाले हैं। एक आरोपी राहुल अभी भी फरार है। सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता और थाना प्रभारी कैलाश चौहान भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए आरोपियों को कुक्षी न्यायालय में पेश किया ।