
नगर परिषद ने वितरण किए कपड़े के झोले
==============
गौतमपुरा।
नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा नगर में प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरीबैग के उपयोग को रोकने एवं नगर के नागरिको को जागरूक किये जाने के लिए विभिन्न अभियान चलाये जा रहा है। इस कड़ी में नगर परिषद ने स्व सहायता समूह के माध्यम से गौतमपुरा नगर के प्रत्येक घर कपड़ो के झोलो का वितरण प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत नगर परिषद स्थानीय रहवासियों से कपड़ा प्राप्त कर उन्हें झोला उपलब्ध करा रही है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य नगर की जनता को पॉलिथीन का उपयोग न करते हुए कपडे़ बने झोलो का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण को महत्व देना है।