प्राचीन नरसिंह मंदिर पर अखंड रामायण पाठ सुंदरकांड के साथ भंडारे का आयोजन किया गया

नरेंद्र सिंह ठाकुर
टांडा धार: नगर के अति प्राचीन नरसिंह मंदिर पांच धाम एक मुकाम पर पूर्णिमा उत्सव समिति के द्वारा प्रति पूर्णिमा पर एक दिन पूर्व विधि विधान के साथ रामायण जी की स्थापना कर अखंड रामायण का पाठ किया जाता है रामायण जी पाठ पूर्ण होने पर समिति के द्वारा विधि विधान के साथ रामायण जी की आरती पूजन एवं प्रसादी वितरण की जाती है*

आपको बता दे पिछले कई महीनो से पूर्णिमा उत्सव समिति के द्वारा प्रति पूर्णिमा पर प्राचीन नरसिंह मंदिर पर अखंड रामायण की स्थापना के साथ भगवान हनुमान जी का आकर्षक चोला सिंगार कर संध्याकालीन आरती पूजन के पश्चात सम्मिलित नगर के भक्तों को प्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त मंडल सम्मिलित हो कर प्रसादी का लाभ लेते हैं वही आरती के पश्चात अमझेरा से आए हुए बालाजी सुंदरकांड मंडल वह स्थानीय कलाकारों के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया इस आयोजन से पूरा नगर धर्ममय वातावरण में परिवर्तित हो जाता है

jtvbharat
Author: jtvbharat