
डेस्क
उज्जैन:- महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त ईओडब्ल्यूर की टीम ने ट्रैप की कार्यवाही की।
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील की ग्राम पंचायत खडोतिया पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी को 20000/- की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ई ओ डब्ल्यू की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
फरियादी लखन पिता रामचंद्र चंद्रवंशी निवासी ग्राम खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन द्वारा दिलीप सोनी पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन को दिनाँक 11.2.2025 को शिकायत की गई थी की ग्राम पंचायत खडोतिया का पंचायत सचिव ग्राम आबादी की जमीन पर प्लाट देने के एवज में रु.20000 की रिश्वत की मांग कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत की तस्दीक कराई गई शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार दिनांक 14. 2. 2025 को ग्राम पंचायत खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन के पंचायत सचिव भरतलाल चौधरी निवासी सीमलावदा तहसील बड़नगर जिला उज्जैन को ग्राम पंचायत खडोतिया मे रु.20000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त EOW टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया।
भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई ।
उक्त कारवाई में अजय कैथवास उप पुलिस अधीक्षक,अमित वट्टी उप पुलिस अधीक्षक, अनिल शुक्ला निरीक्षक, श्रीमती रीमा यादव निरीक्षक, अर्जुन मालवीय उप निरीक्षक अशोक राव सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, संतोष शर्मा, विशाल बादल , गौरव जोशी, मनोज आरक्षक चंद्रशेखर, भरत मंडलोई राकेश जटिया शामिल थे।