
मूंदी शाहरुख मंसूरी
मूंदी नगर के पुनासा रोड़ पर शनिवार करीबन सुबह 11 बजे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात कार चालाक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक 3 फिट तक ऊपर उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया।इसी दौरान पुनासा तरफ से आ रहे 108 नाम से मशहूर समाजसेवी दिग्विजय सिंह तोमर(संटू दादा) ने अपनी कार से घायल युवक प्रतीक पिता पप्पू गौर 20 साल निवासी मूंदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर शांता तिर्की ने घायल का उपचार कर भर्ती किया जहां युवक का इलाज चल रहा है।
मांधाता विधानसभा में रहने वाले दिग्विजय सिंह तोमर (संटू दादा) कई बार लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। कई दुर्घटना के शिकार हुए घायलों को अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जिससे घायलों को समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। आज वह अपने निजी वाहन से मूंदी की और आ रहे थे। एक्सिडेंट हुआ देख उन्होंने अपना वाहन रोका और अपने निजी वाहन से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वो तत्काल लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं। इसी लिए आज उन्हें सब 108 संटू दादा के नाम से जानते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी कार का नंबर भी 108 रखा है।