दापोरा मे जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – शाहपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात को दापोरा बस स्टैंड के पास एक खेत में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है एक पत्रकार की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 14,550 रुपए नगद, 52 ताश पत्ते और कुल 1.64 लाख रुपए की बाइक जब्त की है

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि एक खेत के पास टीन शेड के नीचे जुआ खेल रहे लोगों में से कुछ पुलिस को देखकर भाग गए और कुछ आरोपी पकड़ मे आये पकड़े गए आरोपियों में चापोरा निवासी 31 वर्षीय फकीरा पिता सुखलाल, फोपनार निवासी 40 वर्षीय संतोष पिता शंकर, मोहम्मदपुरा निवासी रतीलाल पातोड़े, दापोरा निवासी विजय 53 वर्षीय शामिल है पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

jtvbharat
Author: jtvbharat