भगोरिया पर्व की सभी भाई बहन को मोदी जी की राम राम / पन्ना प्रमुख हमारी ताकत हैं और उनके कारण ही हम यहाँ तक आए हैं – सावित्री ठाकुर

कांग्रेस नें आदिवासी समाज को सिर्फ वोटबैंक बना रखा था, देश मे आदिवासी समाज का सम्मान भाजपा सरकार नें किया हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाबा साहब का जीवन आदर्श है, – सुमेरसिंह सोलंकी

कांग्रेस सरकार गांव के कोने मे अलग से आवास बनाती थी वही भी भ्र्ष्टाचार की भेट चढ़ जाता था – रमेश धाड़ीवाल

भाजपा सरकार जो कहती हैं करके दिखाती हैं, डही के लिए भाजपा सरकार नें कई सौगाते दी हैं जिसका लाभ हम आदिवासी समाज को मिल रहा हैं – जयदीप पटेल

किसान को क्या चाहिए, खेत के लिए पानी, अगर किसान को पानी मिल जाए तो किसान खुशहाल हैं और भाजपा नें किसानों के लिए पर्याप्त पानी के संसाधन दिए हैं – दरियाव सिंह जमरा।

प्रदेश की भाजपा सरकार नें मुझे जो दायित्व दिया हैं उस दायित्व का ईमानदारी से पालन करूंगा, हमेशा आपके लिए खड़ा रहूंगा – चंचल पाटीदार
संघर्ष से सिद्धि- संदीप राठौड़
मो.9754106416
डही लोकसभा क्षेत्र धार-महू की लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास,भारत सरकार की सरल स्वभावी श्रीमती सावित्री ठाकुर व नवनियुक्त धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के डही नगर में प्रथम नगर आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ..!

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री डॉ .सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जी धाड़ीवाल, विनोद शर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा कुक्षी विधानसभा व जिले के पार्टी पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थिय रहे ,

डही मे जनसभा के बिच मे से निकलते हुए मंच पर सभी पदाधिकारी पहुँचे व कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम माँ भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व प. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवलित किया गया।
तटपश्चयत कुक्षी विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ नें मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया।
सभा की शुरुआत पु. जिलाध्यक्ष रमेश धाडिवाल द्वारा सम्बोधित कर की गईं।
पु. जिलाध्यक्ष रमेश धाडिवाल नें उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए बताया की पहले की कांग्रेस सरकार द्वारा जो योजनाएँ चलाई जाती थी उसमे कई घोटाले सामने आते थे और आवास के नाम पर गांव के कोने मे अलग से आवास बनाती थी वह भी भ्र्ष्टाचार की भेट चढ़ जाता था।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से सभी क्षेत्रवासियो को भगोरिया पर्व की राम राम कर शुरुआत की एवं केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार में संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
डही तहसील पत्रकार संघ के जर्जर भवन निर्माण तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डही में विधुत ट्रांसफ़र लगाने के राशि स्वीकृत करने हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर को माँग पत्र सोपा—-
केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम डही नगर आगमन पर माननीय श्रीमती सावित्री ठाकुर का स्वागत भाजपा नेता राजु शर्मा के नेतृत्व में बड़वान्या, थांदला, अतरसुम्भा,में भव्य स्वागत किया गया
पश्चात डही तहसील पत्रकार संघ डॉ. दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डही में डिजिटल एक्स रे मशीन के संचालन हेतु विधूत्त ट्रांसफ़र लगाने की आवश्यकता है,, जबकि एक्स रे मशीन उपलब्ध है, ट्रांसफ़र नही लगने से लाखों की मशीन धूल खा रही है,वही गरीब व ग्रामीणों मरीजो को उचित स्वास्थ्य लाभ नही मिल पा रहा है साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है,,इसके अलावा शासन प्रशासन के कार्यो को जनता तकं अख़बार व मीडिया के माध्यम से पहुँचाने एवं जनता की समस्या व जनहित के मुद्दों को शासन के संज्ञान में लाने का कार्य चौथे आधार स्तम्भ पत्रकार ही करते है,उसी के कार्यों संचालित करने वाले पत्रकार भवन जोकि जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है उसके नव निर्माण हेतु राशी स्वीकृत करने हेतु पत्रकार संघ के सभी सदस्यों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर माँग पत्र सोपा,,,
उसके बाद राजयसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी नें सम्बोधित कर बताया की कांग्रेस नें आदिवासी समाज को सिर्फ अपना वोटबैंक बना कर रखा था, देश मे आदिवासी समाज का सम्मान भाजपा सरकार नें किया हैं, जिसका उदाहरण आज हैं जो हमारे समाज के महानायको का सम्मान देश नहीं विदेशो मे भी होता हैं।
वही प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल नें भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए बताया की भाजपा सरकार जो कहती हैं करके दिखाती हैं, डही के लिए भाजपा सरकार नें कई सौगाते दी हैं जिसका लाभ हम आदिवासी समाज को मिल रहा हैं।
साथ ही जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह नें डही क्षेत्र के लोगो को बताया की भाजपा सरकार द्वारा जो भी योजनाएँ आती हैं और सम्मान निधि प्राप्त होती हैं व सीधे आपके खाते मे पहुँचती हैं।
सभा को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार नें कहाँ की आप लोगो नें जो अपना आशीर्वाद देकर मुझे जो दायित्व दिया हैं उस दायित्व का बड़ी ईमानदारी से पालन करूंगा, भाजपा की हर योजनाओं का लाभ गरीब वँचितो को दिलाने मे हमेशा आपके लिए खड़ा रहूंगा।
इधर नगर परिषद जो कि भाजपा की बाडी है पिने के पानी तक की व्यवस्था नहीं कर पाई भाजपा कार्यकर्ता पानीं के लिए भटकते नजर आ रहे थे कारण श्री मती ठाकुर तय समय से 2.5 घन्टें लेट पहुंची तो कार्यक्रम भी 2.5 घन्टें लेट शुरू हुआ तब तक पब्लिक पांडाल में बैठी रही व समय-समय पर पानी पिने के लिए होटलों में जा रही थी होटलों वालों ने भी मना करना शुरू कर दिया क्योंकि गर्मी में पानी हर व्यक्ति को बार बार प्यास लग रही थी
वहीं डही नगर परिषद कर्जे में चल रही है नगर परिषद की और से सावित्री ठाकुर से डही नगर परिषद के विकास के लिए कुछ मद की मांग कर सकते थें मगर सत्तारूढ़ भाजपा समर्थक नगर परिषद द्वारा कोई मांग पत्र नहीं दिया गया जिससे डही नगर की जनता अपने कों ठगा सा महसूस कर रही है।
सभा के अंत मे डॉ. दुर्गेश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया
पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव नें पधारे हुए महानुभावों का आभार प्रकट किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat