
पंकज गोस्वामी
रानापुर/झाबुआ 19 फरवरी, 2025:- झाबुआ जिले की राणापुर ब्लॉक में बीएलबीसी बैठक जनपद पंचायत राणापुर के सभाकक्ष में अग्रणी जिला प्रबंधक मुहम्मद अल्ताफ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बैंकर्स को शासकीय योजनाओं के लक्ष्य फरवरी माह में प्राप्त करने का निर्देश लीड बैंक मैनेजर के द्वारा दिया गया। लीड बैंक मैनेजर द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायत को शीघ्र तथा गुणवत्ता पूर्वक निपटारा करने के लिए बैंकर्स को निर्देशित किया गया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे वित्तीय साक्षरता, ऑनलाइन फ्रॉड इत्यादि पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक मुहम्मद अल्ताफ, जनपद पंचायत से संजय कुमार, आरसीटी से सुमित पाटनी, डीआईसी से अर्चना बारले, नगर पंचायत से शारदा चौहान, एनआरएलएम से संजय सोलंकी, पशुपालन से अनीता चौहान आदि विभाग प्रमुख के साथ सभी बैंकर्स उपस्थित रहे।