
राजेश नाहर, खेतिया
पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण)अनुराग द्वारा ईनामी फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है, जिसमे थाना खेतिया के अपराध क्रमांक 244/2024 धारा 303 (2) बी.एन.एस. मे घटना दिनांक 08.12.2024 की दरम्यानी रात मे ग्राम निसरपुर से खडे ट्रक से अज्ञात बदमाशो द्वारा तिरपाल फाडकर विडोल कंपनी के आयल के कुल 293 बॉक्स चुरा कर ले गये थे जिसमे फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, बड़वानी द्वारा फरार आरोपी दलाभाई उर्फ डालाभाई पिता मानसिंह नायका निवासी अछाला तह. गोधरा जिला पंचमहल (गुजरात) की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी को ऑपरेशन हवालात के तहत गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, एसडीओपी आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में फरार आरोपियो की तलाश हेतु थाना प्रभारी खेतिया निरी. सुरेन्द्र कनेश द्वारा टिम गठित कर गोधरा (गुजरात) भेजा गया था जहां पर टीम द्वारा उक्त फरार आरोपी दलाभाई की तलाश कर तकनिकी माध्यम से पता करते उक्त आरोपी सूरत मे जाकर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा है जिस पर टीम द्वारा त्वरित सूरत (गुजरात) सूचना संकलीत कर फरार ईनामी आरोपी दलाभाई उर्फ डालाभाई पिता मानसिंह नायक उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम अछाला तहसील गोधरा जिला पंचमहल (गुजरात) को दिनांक 18.02.2025 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी को लेकर
निरी. सुरेन्द्र कनेश, सउनि विक्रमसिंह किराडे, आर. विजय भवेल, आर.धर्मेन्द्र पटेल, आर.हेमन्त कुशवाह , उनि. रितेश खत्री (सायबर सेल प्रभारी बड़वानी), प्रआर.योगेश पाटील (सायबर सेल बड़वानी) की सराहनीय भूमिका रही है