
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कलेक्टर हर्ष सिंह से मुलाकात की किसानों ने कलेक्टर को बताया कि जिले में तरबूज की फसल लिफ कर्ल वायरस से प्रभावित हुई है प्रगतिशील किसान संगठन के संरक्षक शिवकुमार कुशवाह ने कहां आज नवागत कलेक्टर का स्वागत किया साथ ही कलेक्टर को अवगत कराया कि जिले में तरबूज की फसल पर लिफ कर्ल वायरस से नुकसान अधिक पहुंचा है लेकिन सर्वे करा कर मुआवजे की मांग की गई तो कहा जा रहा है यह फलों की गिनती में नहीं आता इसे सब्जी में बताया जा रहा है
ऐसा कर मुआवजा न देने की कोशिश हो रही है वही इंदौर – इच्छापुर हाईवे के निर्माण के दौरान किसानों को आवागमन में हो रही समस्या से भी अवगत कराया गया किसान सुनील महाजन ने कहा कि किसान संगठन की ओर से तरबूज उत्पादक किसानों की समस्या से अवगत कराया है वायरस का कोई इलाज नहीं इसका सर्वे हुआ लेकिन इसे सरकार फल की जगह सब्जी मान रही है किसानों के रास्ते की समस्या से भी अवगत कराया गया मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की बॉर्डर पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है वहां से अतिक्रमण हटाकर किसानों के लिए रास्ता निकालने की मांग की है
प्रगतिशील किसान संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ पाटिल ने कहा की इंदौर – इच्छापुर हाईवे किनारे निर्माण के दौरान कई किसान खेत से आवागमन में परेशानी उठा रहे है उन्हें घूम कर आना-जाना पड़ रहा है कलेक्टर को परेशानी बताई गई उन्होंने निराकरण का आश्वासन दिया है इस दौरान दापोरा निवासी किसान गणेश पाटिल, दशरथ महाजन, रघुनाथ पाटिल, भगवान हीरामन मौजूद थे