कलेक्टर ने ईच्छापुर व सुखपुरी में संचालित बनाना यूनिट का किया अवलोकन तहसीलदार फार्मर रजिस्ट्री और आधार से आरओआर लिंकिंग कार्य में लाये गति-कलेक्टर हर्ष सिंह

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर/-जिले की मुख्य फसल केले को ‘‘एक जिला एक उत्पाद‘‘ योजनान्तर्गत शामिल किया गया है। जिले में केला चिप्स के साथ-साथ उसके तने के रेशे से भी विभिन्न उत्पाद तैयार किये जाते है।
केला चिप्स की वैरायटी और क्वालिटी जानी कलेक्टर हर्ष सिंह बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहे। उन्होंने ईच्छापुर केला चिप्स यूनिट का अवलोकन किया। यूनिट में विभिन्न चरणों के माध्यम से तैयार किये जा रहे केला चिप्स की प्रक्रिया को देखा और जाना। कलेक्टर हर्ष सिंह को यूनिट संचालक ने केला चिप्स की वैरायटी एवं क्वालिटी के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर हर्ष सिंह ने केला चिप्स की ब्रांडिंग व पैकेजिंग को और अधिक बेहतर करने की बात कही। उद्यानिकी उपसंचालक ने जानकारी दी कि, बुरहानपुर की केला उत्पादों को भोपाल में आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल किया जायेगा। इस दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।केला उत्पादों को लेकर जिले में अपार संभावनायें इसी कड़ी में कलेक्टर हर्ष सिंह ने सुखपुरी स्थित मंगलम कल्पतरू इन्डस्ट्रीज में पहुँचकर केले के तने से रेशे निकालने की प्रक्रिया को जाना। कलेक्टर ने केले के रेशे से तैयार किये गये उत्पादों को करीब से देखकर प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि, ‘‘एक जिला-एक उत्पाद‘‘ अंतर्गत केले के प्रसंस्करण, केले से बने उत्पादों को लेकर जिले में अपार संभावनायें है। इसके विस्तार के लिए लगातार हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण भ्रमण की श्रृंखला में कलेक्टर हर्ष सिंह ने शाहपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय में दर्ज राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में अभिलेखों को व्यवस्थित रखने की बात कही। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री व आरओआर से आधार लिंकिंग में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदार को दिये।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, उद्यानिकी उपसंचालक राजू बड़वाया, उद्योग विभाग महाप्रबंधक अभिलाष मेरावी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat