दबंगई कर मुख्य रास्ते पर कर रहे थे पक्का निर्माण ग्रामीणों ने एक जुटता दिखाकर हटवाया अतिक्रमण

तराना :-उज्जैन जिले कि तहसील तराना के ग्राम देवली से नादेड़ जाने वाले लोकमार्ग पर ग्राम देवली के निवासी मेहरबान पिता देवाजी जाती बलाई के द्वारा शासकीय सर्वें नंबर 346 जिस पर शासकीय स्कुल भी स्तिथ हैं | तथा ग्रामवासियों का आने जाने का रास्ता भी स्थित हैं | उक्त रास्ते पर मेहरबान पिता देवाजी के द्वारा अतिक्रमण कर मकान का पक्का निर्माण कर लिया था!जिससे ग्रामीणजन व आस – पास के रहने वाले लोगों को अपने संसाधन व पैदल निकलने में बहुत परेशानी आरही थी | ग्राम देवली के रहवासियों द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटना पड़ा,जिसमे मोहनलाल पिता पर्वत,हरिनारायण,अखिलेश,जीवन इन सभी कि भूमिका अहम रही तथा सिविल न्यायालय के द्वारा आदेश पारित किया गया तथाअपिलीय न्यायालय के द्वारा भी आदेश मंभावन रखा गया | ग्रामवासियो के द्वारा उक्त सिविल आदेश के पालन में तराना तहसीलदार के समक्ष उक्त सिविल आदेश सहित उक्त अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर से तहसीलदार मोहदय के द्वारा ग्रामीणजन कि समस्या को ध्यान पूर्वक सुनकर व सिविल न्यायालय के आदेश का अवलोकन किया तथा उक्त अतिक्रमण को हटाने का आदेश जारी किया |मौके पर पहुंच कर तहसीलदार रामलाल मुनिया स्थानीय पुलिस बाल के साथ ग्राम के पटवारी व चौकीदार एवं ग्राम वासी मोहन लाल, हरिनारायण, अखिलेश, जीवन सहित ग्रामीणजन कि मौजूदगी में दिनांक 15 / 2 / 2025 को उक्त अतिक्रमण हटाया गया तथा ग्रामीणों के आने – जाने के लिए रास्ता अतिक्रमण करता से मुक्त कराया जिससे ग्रामीणों में ख़ुशी हैं |

jtvbharat
Author: jtvbharat