अनुशासन में कदमताल के साथ निकला संघ का पथ संचलन

नितेश वर्मा
उन्हेल स्टेशन :-… उन्हेल स्टेशन मंडल में पथ संचलन का आयोजन हुआ जिसमे स्टेशन मंडल के स्टेशन, चम्बल पाङ्लया चावंड, बरखेड़ा नजीक, व लेकोङा आंजना के स्वयंसेवक सहभागी हुए इस अवसर पर वक्ता जितेन्द्र मडावलिया ने संबोधित करते हुए शताब्दी वर्ष मे स्वयंसेवको से पंच परिवर्तन ( पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी, कार्य विस्तार, पर अपना विषय रखा व स्वयंसेवको से आग्रह किया की शताब्दी वर्ष मे संघ का कार्य सभी ग्राम मे पहुँचाने का आग्रह किया । संचलन श्री राम मंदिर प्रांगण उन्हेल स्टेशन से शुरू होकर रेलवे कालोनी, चंबल पाडल्या रोड, उन्हेल रोड व बडनगर रोड से होकर पुनः श्री राम मंदिर पहुंचा संचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।उक्त जानकारी प्रचार प्रमुख दुर्गेश वर्मा ने दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat