शिवमय हुआ खेतिया,,शिवरात्रि पर रही धूम शहर के शिवालयों में उमड़ी भीड़

राजेश नाहर
खेतिया,,, महाशिवरात्रि के अवसर पर खेतिया शहर के शिवालयों में शिवलिंगों का विशेष श्रृंगार किया गया ।खेतिया शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी थी।
खेतिया सेंधवा मार्ग स्थित मनोकामेश्वर महादेव मंदिर पर तोरणमाल यात्रा व आने जाने वाले नागरिकों के साथ खेतिया शहर के नागरिकों ने दर्शन व भंडारे का लाभ उठाया जहाँ 20 क्विंटल से अधिक की फलाहारी खिचड़ी, आलू का हलवा व 200 लिटर दूध से चाय वितरित की गई।
शहर के अति प्राचीन हनुमान चौक स्थित शिव मंदिर पर आज सुबह से ही दर्शन हेतु भीड़ लगने लगी थी जहां दोपहर तक भीड़ का ताता लगा रहा। यहाँ4किविंटल से अधिक की साबूदाना खिचड़ी वितरण किया गया।शहर के शिव पिपलेश्वर महादेव मंदिर में कल निकली शोभायात्रा के बाद आज विशेष पूजा कर चांदी का मुकुट धारण कराया गया ।शहर के ही ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर चैतन्य धाम में संपूर्ण मंदिर परिसर की आकर्षक साज सज्जा कर प्राकृतिक फूलों से शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना कुछ ही दिनों पूर्व हुई है
खेतिया से लगी महाराष्ट्र की सीमा के पंचेश्वर महादेव मंदिर,धारेश्वर मंदिर पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु जुटे रहे। पंचेश्वर महादेव मंदिर पर 6 क्विंटल से अधिक की फलाहारी खिचड़ी व चाय वितरित की गई।
खेतिया शहर के वाल्मिक चौक, वन विभाग के ऑफिस के पास , पुलिस लाइन व अन्य कॉलोनी में स्थापित शिव मंदिरों पर आकर्षक सजावट की जाकर विशेष पूजा अर्चना की गई ।
खेतिया शहर में आज भी महाशिवरात्रि के अवसर पर लगभग सभी जगह साबूदाने की खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया ।शहर में महाशिवरात्रि के पर लगभग सभी परिवारों द्वारा उपवास रखे जाने की प्रथा लंबे समय से है जिसके चलते आज शहर में लगभग 2000 क्विंटल से अधिक शकरकंद 1500 क्विंटल से अधिक आलू का विक्रय हुआ है वहीं फलाहारी सामग्री सुबह से लेकर शाम तक बिकती रही।तोरणमाल यात्रा हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से तोरणमाल पहुंचे।महाराष्ट्र परिवहन द्वारा कई वर्षों से तोरणमाल यात्रा हेतु यात्रियों को मिनीबस उपलब्ध कराई जाती रही महाराष्ट्र में कई वर्षों की यह परम्परा इस वर्ष टूट गयी कोई भी बस इस बार यात्रा हेतु उपलब्ध नही रही

jtvbharat
Author: jtvbharat