केबिनेट मंत्री श्री चौहान की “मन्नत होगी पूरी”

संजय राठौड़ जिला ब्यूरो
-अलीराजपुर:- जिले की जोबट तहसील के ग्राम उंडारी मे सुरम्य वादियों के बीच एक प्राचीन शिवालय है।
-ऐसी मान्यता है कि मन में कोई कामना लेकर जलाधारी से शिवलिंग को उठाने पर वह उठ जाए तो मनोकामना अवश्य पूरी होती है, नहीं तो शिवलिंग जलाधारी से अपनी जगह तक नहीं छोड़ती।
-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भी यहां पहुंचे।
-श्री चौहान जनजातीय अंचल के बड़े नेता है। अलीराजपुर के विधायक होने के साथ ही मध्य प्रदेश शासन में अनुसूचित जाति विभाग के कैबिनेट मंत्री होने से उनकी जिम्मेदारी भी बड़ी है।
-अपने उत्तरदायित्वों को वह जिम्मेदारी पूर्वक निभा पाए, जनता की उम्मीद पर वह खरे उतरे.. ऐसी कामनाओं को लेकर उन्होंने ग्राम उंडारी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पहुंच कर श्रद्धापूर्वक शिवलिंग को उठाया।
-स्वच्छ, निर्मल, सच्चे मन से की गई प्रार्थना को भगवान भोले भंडारी का आशीर्वाद मिला।
-कैबिनेट मंत्री और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता नागरसिंह चौहान शिवलिंग को अपने सर तक उठाने में सफल हुए।
-इससे न सिर्फ मंत्री जी हर्षित है अपितु क्षेत्र की जनता भी उत्साहित होकर प्रसन्न है।
-मंत्री जी की मन्नत में लोक कल्याण की भावना जो निहित है।

jtvbharat
Author: jtvbharat