
संजय राठौड़ जिला ब्यूरो
अलीराजपुर:- महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की टीम ने ट्रेप कार्यवाही
आवदेक अभिनव दाण्डेकर पिता स्व. हेमंत दाण्डेकर उम्र 34 वर्ष पद-प्रशिक्षक, चन्द्रशेखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केन्द्र भाबरा जिला अलीराजपुर ग्राम भीलाला फलिया, ग्राम पंचायत कालियाबाव भावरा जिला अलीराजपुर का निवासी होकर चन्द्रशेखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केन्द्र भावरा जिला अलीराजपुर में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत है। आवेदक के पिता चन्द्रशेखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केन्द्र भावरा जिला अलीराजपुर में वार्डन के पद पर पदस्थ थे जो वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुये थे। आवेदक के पिता का दिनांक 24.05.2022 को स्वर्गवास हो चुका है। आवेदक के पिता के छठे वेतनमान एरियर राशि लगभग 9,36,554/- रू. स्वीकृत होकर जिला कार्यालय में भुगतान हेतु लंबित है। जिला कार्यालय में पदस्थ बाबू अलताफ शेख द्वारा आवेदक से उसके पिता के छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान किये जाने के एवज में 5 प्रतिशत राशि के हिसाब से 45,000/- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर गुरुवार दिनांक 27.02.2025 को ट्रैपदल का गठन किया गया और आरोपी को दिनांक 27.02.2025 आवेदक से 45,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया।
आरोपी अलताफ खान पिता स्व. नन्नू खान उम्र 33 वर्ष पद सहायक ग्रेड-3 कार्यालय- उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं निशक्त विभाग, (जिला पंचायत भवन परिसर) जिला अलीराजपुर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7(सी)एवं 61(2) बी एन एस के अंतर्गत कार्यवाही की है।
ट्रेपदल- निरीक्षक आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक चेतन सिंह परिहार, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल, आरक्षक कमलेश तिवारी एवं आरक्षक कृष्णा अहिरवार