भादसोड़ा में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आज।

शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।

महावीर इंटरनेशनल हेल्थ केयर चैरिटेबल ट्रस्ट चित्तौड़गढ़ एवं महावीर इंटरनेशनल दिल्ली एवं महावीर इंटरनेशनल भादसोड़ा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान एवं गैल इंडिया के सीएसआर सौजन्य से वृहद नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की श्रंखला में एक कैंप शुक्रवार 28 फरवरी को श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ कॉम्प्लेक्स बसस्टेंड भादसोड़ा में प्रातः 10 से 2 तक रखा गया है।
इस शिविर के माध्यम से ग्रामवासियों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों की आंखों से  संबंधित विभिन्न तरह की बीमारियों का निदान किया  जाएगा। साथ में ही निशुल्क दवाएं एवं पास की नजर के चश्मे भी वितरित किये जाएंगे। रोगियों की सामान्य स्वस्थ जांच के तहत बीपी, शुगर एवं सीबीसी की जांच भी की जाएगी।
साथ ही इस शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद के चयनित रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय ओछडी में किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल भादसोड़ा के अध्यक्ष अजय खेरोदिया सचिव विशाल भादविया, मुकेश शरावगी, लोकेश दर्जी एवं सौरभ जैन ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे इस शिविर मे  अधिक से अधिक संख्या मे आकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले।

jtvbharat
Author: jtvbharat