
राजू पटेल
नीमच:- देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर क्रांतिकारी युवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान क्रांतिकारी देशभक्त अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद कि पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे के नेतृत्व में संस्था एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा गुरुवार दिनांक 27 फरवरी 2025 को प्रातः 8 से 10 बजे तक शिक्षक कालोनी स्थित चन्द्रशेखर आजाद वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान के तहत वाटिका परिसर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी, गंदा कचरा आदि एकत्रित किया गया एवं परिसर में लगी वीर क्रांतिकारी देशभक्त अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा कि साफ सफाई कर जल से स्नान कराकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया, इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे ने बताया कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद बहुत बड़े देशभक्त थे,देश की आजादी के लिए वे 13 वर्ष कि आयु में ही अपने घर से निकल पड़े,उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ एवं 27 फरवरी 1931 को 25 वर्ष कि आयु में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया ऐसे वीर क्रांतिकारी युवा देशभक्त अमर शहीद की पुण्यतिथि पर हम सभी बारम्बार नमन करते हैं, इस अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर क्रांतिकारी युवा शहीदों के पदचिन्हों पर चलकर हमें सीख लेना चाहिए , आज़ हम सभी उन्हीं के बदौलत से गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर चैन की सांस ले रहे हैं, इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था सदस्यों एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने 2 घंटे श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई इसके पश्चात महान् क्रान्तिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, सुकुमार आगार, हरीश उपाध्याय, मनीष काठेंड, समाज सेवी कोमल चन्द्र गांग, विनोद पंवार,अरूण चोरड़िया,विमल नागोरी के साथ ही नगरपालिका नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक,भरत सरसवाल, दीपक टांक, सुनील चारण, संदीप खरे, मधुबाई दावरे, मीराबाई सरसवाल आदि श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के सुकुमार आगार ने दी है, किशोर बागड़ी अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच