
धर्मेंद्र सोलंकी बाग
बाग – प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आरिफ खत्री से मुलाकात कर बाग प्रिंट का ठप्पा अपने हाथों से लगाया और उनकी कला की बेहद प्रशंसा की।* प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय आवास एवं नगरीय विकास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग, प्रतिमा बागरी, सम्पतिया उइके,मुख्य सचिव अनुराग जैन और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाग प्रिंट कला को समझा, सराहा और स्वयं ठप्पा लगाकर इसे अपनाने का संदेश दिया।