शिव मित्र मंडल के तत्वाधान में सार्वजनिक नीलकंठेश्वर महादेव कि शाही सवारी।

संवाददाता = धर्मेश सोनी

पेटलावद। नगर में महाशिवरात्रि के एक-दो दिन पूर्व ही शिव पार्वती के विवाह उत्सव को लेकर मंदिर पुजारी मनोहर दास बैरागी पंडित कांतिलाल भट्ट ,प्रफुल्ल शुक्ला, हरीश शुक्ला, वेंकट त्रिवेदी,व आदिशक्ति महिला मंडल के द्वारा हल्दी व मेहंदी लगाकर शादी-ब्याह की रस्म निभाई। तत्पश्चात जहां शिव मित्र मंडल के द्वारा 28 वर्षों से मां अहिल्या की पावन नगरी पेटलावद में नीलकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन बुधवार शाम को बड़े ही हर्सोल्लास के साथ निकालते आ रहे है। जिसमें महिला पुरुष बड़े बुजुर्ग बच्चों के द्वारा शाही सवारी में अपने परिवार सहित शामिल होकर भगवान नीलकंठेश्वर के बाराती बंन कर शाही सवारी में शामिल होते व आगे आगे भोलेनाथ का भेष धारण कर चलते विभिन्न प्रांतो से आए हुए धार्मिक कलाकारों के द्वारा लोगों का मन मोह लेने वाले भस्म श्रृंगार कर कंकाल धारण कर महाकाली रूप धारण किया व राज कमल बैंड गजनी खेड़ी श्री श्याम दीवाना आर्टस राजगढ़ द्वारा बहुत ही सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई व आखिर में ट्रैक्टर में सवार पेटलावद नगर के नीलकंठेश्वर महादेव अपने चरण रंज पेटलावद नगर के चारों ओर नगर के भक्तों को आशीर्वाद देते शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंबिका लाइट डेकोर श्रीराम साउंड राज साउंड व पुलिस तथा राजस्व डिपार्टमेंट मेदनी नजर रखते हुए उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat