प्रहलाद पटेल को बर्खास्त करने की माँग को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

जनता को भिखारी कहने वाले को पद पर रहने का अधिकार नही, लोकतंत्र मे जनता मालिक है मालिक को ही भिखारी कह रहे है भाजपा के मंत्री- रवि नाईक

(कल्पेश सोनी राजू )

खरगोन – मप्र सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल को बर्खास्त करने की माँग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया । प्रहलाद पटेल को बर्खास्त करो, प्रहलाद पटेल मुर्दाबाद, जनता का अपमान नही सहेंगे, भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर प्रहलाद पटेल को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की माँग की । इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा की जनता को भिखारी कहने वाले मंत्री को अपने पद पर रहने का अधिकार नही, लोकतंत्र मे जनता मालिक है और भाजपा के अहंकारी मंत्री मालिक को ही भिखारी बोल रहे है यदि उन्हे पद से बर्खास्त नही किया तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी ।
ज्ञापन मे कहा गया की जनता को भिखारी कहकर अपमानित वाले मप्र सरकार के मंत्री मे नाम मात्र की नैतिकता नही बची है की अपने पद से इस्तीफा दे और मप्र सरकार के मुख्यमंत्री इस मामले मे असंवेदनशील है जिन्होंने जनता का अपमान करने वाले मंत्री को अब तक अपने पद पर बनाये रखा है जबकि उन्हे ऐसे मंत्री को तुरंत अपने मंत्री मंडल से बाहर कर देना चाहिए था । साथ ही चाल चरित्र और चेहरे का दम भरने वाला भाजपा संगठन भी इस मुद्दे पर खामोश है इससे साफ जाहिर होता है की प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन का मंत्री पटेल को मौन समर्थन है ।
इस पर बड़ी बात ये है की जनता को भिखारी कहने पर मंत्री को कोई पछतावा भी नही है।जनता से माफी मांगना तो दूर उल्टा इस प्रकार के बयान आगे भी दोहराने की बात करते है ।
कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर पुरे प्रदेश मे आंदोलन कर रही है और जनता भी आक्रोशित है । जनता का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई सहन नही करेगी ।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माँग की है की मप्र सरकार के बड़बोले, जनता का अपमान करने वाले मंत्री प्रहलाद पटेल को तुरंत अपने पद से बर्खास्त कर लोकतंत्र की रक्षा करे। ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ने किया इस विरोध प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से सांसद उम्मीदवार पोरलाल खरते, जिला महासचिव जीतू भावसार, प्रवक्ता राजेश मंडलोई वरिष्ठ नेता डॉ देवकृष्ण परसाई, प्रो अखिलेश बार्चे, डॉ गोविंद दसौंधी, नरेंद्रसिंह चावला, जगदीश आलीवाल, सेवादल पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र निखोरीय,पप्पू दिनेश पटेल, पी सी सी डेलिगेट परसराम पाटीदार, राजेंद्र तिवारी, महिला नेत्री निमा गौर, वंदना श्रीवास्तव कांग्रेस उपाध्यक्ष कादर बेग महासचिव विजय कोचले, संजीव कुमार गांगुली, भगवान बडोले, महासचिव प्रकाश जोशी, डेविड ब्रेनार्ड, राजेंद्र पंवार पार्षद हीरा पंवार, सचिन जोशी, अय्यूब लोहार, मुकेश गोले, रोहित चतुर्वेदी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नितेश मंडलोई, राधेश्याम नेता बिलाली, जिला महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, रामचंद्र सोलंकी, दीपक जोशी, मांगीलाल राणे,अमित भालसे, राजेश लालू भावसार, अंकुर तिवारी, अमित ठक्कर, परितोष व्यास, बिहारी लाल शारदे, प्रिंस पाटीदार, सौरभ निखोरीय, मंची कर्मा, विकास मुजालदे, अजय गांगले, पंडु यादव, राजू यादव, प्रयाग जाधव, अजय बडोले अंशुल पंडित, तंमय कुशवाह, भारत प्रजापत, अभय जोशी, विपिन चौहान, परसराम सेनानी, रिजवान खान सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

jtvbharat
Author: jtvbharat