तिलकेश्वर मेला रंगमंच पर कवि मामा की स्मृति में दो दिवसीय माच

तराना-
तिलकेश्वर महादेव मवेशी मेले के अवसर पर मेला रंगमंच पर 11 एवं 12 मार्च को माच का आयोजन किया जा रहा है । संस्कृति विभाग भारत सरकार के सहयोग सेअंकुर रंगमंच समिति द्वारा आयोजित माच मालवी बोली के प्रसिद्ध कवि स्व. सुल्तान मामा को समर्पित है । इस दौरान माच शकुंतला, माच राजा भरतरी और माच राजा विक्रमादित्य का मंचन कलाकारों के द्वारा किया जाएगा । नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रूपेश परमार, मेला अध्यक्ष एवं पार्षद श्री सदानंद दीक्षित, मालवा माच महोत्सव के प्रमुख हफीज खान एवं नगर परिषद ने सभी कला प्रेमियों से माच के आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat