



उपेंद्र पाटोदिया संवाददाता
दिनांक 13.03.2025 व 14.03.2025 को रतलाम शहर मे होली एवं धुलेटी पर्व परंपरागत रूप से जिले मे मनाया जावेगा, इस दौरान शहर मे लगभग सभी स्थानो पर लोगो की काफी भीड़ रहेगी, जिस कारण भारी वाहनो के आवागमन से सभी स्थानो पर ट्राफिक जाम होने की संभावना बनी रहेगी अतः आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 13.03.2025 व 14.03.2025 को निम्नानुसार यातायात व्यवस्था प्लॉन तैयार किया गया है:-
1. बंजली से राम मंदिर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2. वरोठ माता मंदिर शिवगढ रोड़ से बाजना बस स्टैण्ड की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
3. करमदी से चमारीया नाका की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
4. सैलाना बस स्टैण्ड से शहर सराय, रानी जी का मंदिर,आबकारी चौराहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
5. प्रताप नगर ब्रिज से ऑफिसर कॉलोनी की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
पर्व के दौरान दिनांक 13.03.2055 व 14.03.2025 के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान करे, असुविधा से बचे।
