
*गौरव टांकवाल
पिपलौदा:- नगर के बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों और राहगीरों को अब गर्मियों में शीतल पेयजल मिलेगा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शीतल जल की समस्यां को देखते हुये गोस्वांमी बंधु संजयपुरी गोस्वाामी, मनोहरपुरी गोस्वाामी एवं दशरथ पुरी गोस्वामी द्वारा अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर नगर के नवीन बस स्टेण्ड , शासकीय चिकित्सालय एवं कृषि उपज मण्डी में वाटर कूलर लगाये गये। उक्त वाटर कूलर महंत मंगलपुरी जी गोस्वाममी द्वारा फीता काटकर आमजन को समर्पित किये।
गौरतलब कि नगर के नवीन बस स्टैंड, स्वास्थकेंद्र एवं कृषि उपजमण्डी। में रोजाना सैकड़ों नागरिकों का आना जाना लगा रहता है। और पेयजल के लिए एकमात्र प्याऊ नगर परिषद द्वारा संचालित किया जाता है। अब शीतल जल मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर गोस्वाममी बंधुओं द्वारा वाटर कूलर के अलावा संत रोटीराम महाराज गौशाला बेहपुर जिला मंदसौर में 50 ट्राली भूसा गौमाताओं के लिए भेंट किया।
इस अवसर पर समस्त मित्रों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए नागरिकों द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए गोस्वातमी बंधुओं की प्रशंसा की।