
जावद। बस स्टैंड, नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर के पास प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में होलिका दहन 13 मार्च 2025 गुरुवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन को लेकर प्रेस क्लब संरक्षक एवं जननेता नारायण सोमानी ने बुधवार को जावद सीएमओ जगजीवन शर्मा को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पानी का छिडकाव, दोनो साईडो में डीडीटी पावडर का छिडकाव करने के लिए अवगत कराया। गुरूवार को नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया सहित स्वच्छता टीम मौके पर पहुंची। राहुल कंडारा, जाकिर भाई अब्बासी, रहमत अली अब्बासी सहित सफाईमित्रो ने बेहतरिन साफ, सफाई, पानी का छिडकाव सहित दोनो साईडो में डीडीटी पावडर का छिडकाव किया। प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी, अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, सचिव राहुल सिसोदिया, युवा नेता पंकज एरन सहित सभी सदस्यों ने सीएमओ जगजीवन शर्मा सहित स्वच्छता टीम का धन्यवाद मानकर आभार माना।आपको बतादे कि जावद नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ब्रांड एंबेसडर पद पर रहते नारायण सोमानी ने दरोगा अनिल राडोदिया की जुगलबंदी से जावद के इतिहास में जावद नगर देश में 26वॉ. एवं प्रदेश में 17वॉ. स्थान की उपलब्धि हासिल करके जावद नंबर 1 बना। सोमानी का जो सपना था वह साकार करके नगर का नाम स्वर्ण अक्षरो में लिखा गया।