अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर धुलेंडी के पावन अवसर पर भव्य चुल का आयोजन किया

अनिल भरावा
आलोट- नगर और क्षेत्र की आस्था का केंद्र श्री अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर धुलेंडी के पावन अवसर पर भव्य चुल का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर भगवान के प्रति अपनी आस्था को प्रकट किया इसके पूर्व हिंगलाज माता की पूजा अर्चना एसडीम सुनील कुमार जायसवाल, तहसीलदार सोनम भगत एवं थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने करके हिंगलाज माता की आरती उतारी और उन्हें चुनरी उड़ाई इसके बाद चुल में अग्नि प्रज्वलित की गई अग्नि जब पूरी तरीके से धधकते अंगारों में तब्दील हो गई उसके बाद सैकड़ो शिव भक्त अंगारों पर नंगे पैर जब चले तो उन्हें देखने के लिए आए हजारों लोगों की संख्या का जनसेलाब उमड़ पड़ा धधकते अंगारों पर युवा बच्चे एवं महिलाओं ने उत्साह के साथ अंगारों पर चलकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करी परंपरा अनुसार धुलेंडी को यहा चुल का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इसे देखने के लिए हजारों भक्त मंदिर प्रागण पर पहुंचते हैं और इस चुल का नजारा अपनी आंखों से देखते हैं इस पूरे आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट रहा यहां पर एसडीओपी शाबेरा अंसारी सहित सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मौजूद रही पंडित अंकित रावल ने हिंगलाज माता की पूजन अर्चन करवा कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया वही विक्रमगढ़ में नगर परिषद के द्वारा रंगा रंग गेर निकाली गई गेर में फ़ायर फाइटर के द्वारा रंग बिरंगी कलर उड़ाया गया गेर में बड़ी संख्या में युवा डीजे की धुन पर नाचते हुए गेर में चल रहे थे वही शनिवार को सुबह थाना परिसर में पुलिस जवानों ने होली खेली इस दोरान पत्रकारो ने भी सभी को गुलाल लगाया साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएँ दी इस दोरान एसडीओपी शाबेरा अंसारी , थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान, तहसीलदार सोनम भगत सहित थाने का स्टाफ़ मौजूद था

jtvbharat
Author: jtvbharat