भव्य भजन संध्या के साथ रंगारंग फाग उत्सव

गौरव टांकवाल पिपलोदा – नगर की ह्रदय स्थली झंडा चौक स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर पर कथा वाचक पूज्य गुरु देव भीमाशंकर शास्त्री के सानिध्य में श्याम बिहारी पटेल मित्र मंडल द्वारा रंगारंग फाग उत्सव मनाया गया ।जिसमें भव्य भजन संध्या रखी गई जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका पायल वैष्णव रतलाम और भजन गायक भावेश कोटवानी जावरा ने सांवरिया सेठ के भजनों की प्रस्तुति दी । एवं नगर की धर्म प्रेमी जनता ने नृत्य कर आनंद लिया फाग उत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे सूखे रंगों की होली,फूलों की होली, डीजे की धुन पर युवाओं का नृत्य, आतिशबाजी ,गुलाल के सिलेंडर द्वारा गुलाल उड़ाया गया । महिलाओं और युवा साथी द्वारा फाग उत्सव का आनंद लिया मित्र मंडल द्वारा सल्फार की भी व्यवस्था की गई। पधारे समस्त धर्म प्रेमी जनता का श्याम बिहारी पटेल ने आभार व्यक्त किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat