धार पुलिस ने काम्बिंग गस्त के दौरान 51 स्थाई वारंटी व 58 गिरफ्तारी वारंटियो कुल 109 बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

जिले में 266 गुंडे, 118 निगरानी को चेक कर 10,000/- रुपये के उद्घोषित फरार आरोपी कालिया पिता बांडा नि.बरखेडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।*

धार जिला ब्यूरो राजेश पटेल

धार:-पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा-निर्देशो के परिपालन में धार पुलिस द्वारा रविवार रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रो में चोरी, लूट, डकैती जैसे सम्पत्ति संबंधी अपराधो में सजायाब आरोपियो को काम्बिंग गस्त के दौरान चेक किया गया। गस्त चेकिंग के दौरान जिले के कुल 23 थाना क्षेत्रांतर्गत कुल 51 स्थाई व 58 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। वही विभिन्न थानो के कुल 266 गुंडे, 118 हिस्ट्रीशीटर को चेक कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
काम्बिंग गस्त के दौरान थाना गंधवानी पुलिस व्दारा थाना गंधवानी के अपराध क्रमांक 278/2021 धारा 394,395 भादवि में 10,000/- रुपये के उद्घोषित फरार आरोपी कालिया पिता बांडा अजनारे उम्र 28 वर्ष निवासी बरखेडा थाना बाग जिला धार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गस्त के दौरान थाना कानवन ने सर्वाधिक 06, थाना सागौर ने 05, थाना धरमपुरी, मनावर, सरदारपुर, तिरला ने 03, थाना सादलपुर, बदनावर, नालछा, राजगढ़, टाण्डा, बाग, कुक्षी, पीथमपुर ने 02 एवं थाना माण्डव, राजोद, अमझेरा, डही, व सेक्टर 01 ने 01-01 कुल 51 स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

jtvbharat
Author: jtvbharat