कबीर साहब के दरबार में रंग पंचमी का ऐतिहासिक मेला

जिब्राइल अंसारी
सिंगोडी:- होली पर्व के बाद रंग पंचमी का ऐतिहासिक मेला लगता हे जीवित समाधि स्थल कबीरवाडा मे नागपुर भंडारा राजस्थान नरसिंहपुर सागर बर्मन बालाघाट छत्तीसगढ़ और भी अन्य जगहों से आते बाबा साहब के श्रद्धालु होती है सबकी मनोकामना पूर्ण मिलता है सब को आशीर्वाद विगत वर्षों से होली पर कबीरबाडा में ऐतिहासिक रंगपंचमी का मेला लगता है जिसमें आसपास क्षेत्र सहित पूरे मध्य प्रदेश से श्रद्धालु रंग पंचमी मे पहुंचते हैं और बाबा साहब का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं रंग पंचमी के दिन कबीर साहब के दरबार में निशान भी चढ़ाया जाता है चौका आरती भी की जाती है विशाल भंडारा लगातार 5 दिनों तक चलता है बहुत बड़ी युद्ध स्तर पर इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन प्रसाद प्रसाद ग्रहण करते हैं समिति लोगों द्वारा बहुत अच्छी सरहनी व्यवस्था रहती है बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके ऐसी समिति व्यवस्था करती है और सहब के चाहने वाले बड़े तादाद उपस्थित होते हैं और बाबा साहब के दरबार में अर्जी लगाते हैं, समिति द्वारा भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था रहती है, साहब के दरवार की चादर लेकर नगर में विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया और गईयूर भाई, ताज़ मोहम्मद के जानिब से फिर विशाल शरबत, पानी का एतेहमाम किया गया इसमें सभी श्रद्धालु को शरबत पानी पिलाया गया, और साहब के दरबार की बहुत ही प्यारी सास सजा गुलाम साबिर और बलराज पटेल की तरफ से प्रतिवर्ष किया जाता है इस बार भी बहुत प्यारी सास सज्जा कराया गया, पुलिस प्रशासन की बहुत ही सराहनीय व्यवस्था रही श्रद्धालु को आबा गमन में किसी प्रकार की परेशानियां दिक्कतों का सामना ना करना पड़े पुलिस ने बहुत ही सुचारू रूप से व्यवस्था बनाई,,
साहब के दरबार में सभी लोगों ने अर्जी लगाई, छिंदवाड़ा जिले के अध्यक्ष शेषराव यादव, मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्बार, जनपद सदस्य योगेश यादव, वरिष्ठ डॉक्टर उमेश शर्मा, पूर्व सरपंच रमेश पहलवान, परसादी पटेल, बद्री पटेल, बंटी पांडे, संजय सोनी, सुभाष साहू, दर्शन पटवा और समिति के जबाज लोगों द्वारा मेले में साहब के दरबार में बहुत ही अच्छी प्यारी व्यवस्था रही,

jtvbharat
Author: jtvbharat