
(कांटाफोड़) जितु सिंगी – रंगों के रंगीन त्यौहार रँगपंचमी का पर्व नगर में उत्साह उमंग व जोश के साथ युवाओं की टोली ने मनाया। सुबह से ही हर कोई अपने मित्रों के साथ रंगों का महापर्व मनाने के लिए घर से निकल पड़ा। गुलाबी रंग व गुलाल से सराबोर होकर युवाओं की टोली नगर में गलियों से गुजरकर अपने मित्रों के घर पहुँची व खुशी मनाई। कोई भांग की कुल्फी तो कोई लस्सी का आनन्द लेता नजर आया नगर के नवयुवकों की टोली में शलभ गोरानी,राहुल ठेगेले,मनीष शर्मा,शगुन चौबे,अभिषेक जोशी, अमित जोशी,जितु सिंगी, अर्पित जायसवाल अरविंद मीणा,अंकित जोशी,पंकज पुरोहित,मिथलेश जायसवाल,सावन जोशी,आयुष तिवारी,अर्पित बिजवा,अंशुमन शांडिल्य सहित मित्रगणों ने अपने समूह के साथ निकलकर रंगों का पर्व हंसी खुशी मनाया।