जिला पत्रकार संघ की कार्यकारणी घोषित,रामबाबू दुबे को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष

राजेश लोधी (गोलू)/ जिला व्यूरो चीफ
====================

अशोकनगर – मुंगावली सोमवार को जिला पत्रकार संघ की जिला कार्यकारणी घोषित की गई जिसमें मुंगावली तहसील के कई पत्रकार को इस कार्यकारणी में शामिल किया गया है जिसमें जिला अध्यक्ष अरविंद जैन द्वारा कार्यकारणी की घोषणा करते हुए नगर के रामबाबू दुबे (पत्रिका पेपर)को जिला उपाध्यक्ष एवं राजीव भगत को उपाध्यक्ष पद दिया गया है तो वहीं इसके अलावा स्वदेश शर्मा को जिला सचिव बनाया गया है और नगर के वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद राय को संरक्षक ओर समन्यवक मंडल मैं शामिल किया गया है साथ ही कार्यकारणी सदस्य में राजाराम कुशवाह को शामिल किया गया इन सभी पदाधिकारियों को नगर के पत्रकार ओर स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दी है साथ ही सोशल मीडिया पर बधाई दी गई है नगर के कई पत्रकारों को पहली बार जिले में कई पदों पर बैठाया गया है इस संगठन का मूल्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है साथ ही आज के दौर में पत्रकारों के साथ घटित हो रही अप्रिय घटनाओं पर विराम लगाना है।

jtvbharat
Author: jtvbharat