क्षेत्र की खुशहाली व किसानों की प्रगति के लिए पंढरपुर पैदल यात्रा पर निकले पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत

राजेश नाहर
हिंगवा,,,सेंधवा
क्षेत्र का किसान खुशहाल होगा तो क्षेत्र में खुशहाली होगी क्षेत्र की प्रगति खुशहाली व आरोग्यता को लेकर पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत पंढरपुर की पैदल यात्रा पर अपने साथियों सहित निकले गुरुवार दोपहर निकले।लगभग 750 किलोमीटर की यात्रा की शुरुआत उन्होंने अपने ग्रह ग्राम हिंगवा से की, जहां हिंगवा बालवाड़ी वरला,सेंधवा के साथियों ने उन्हें पुष्प हार पहना कर शुभकामनाएं देते हुए यात्रा पर विदा किया।

श्री रावत का कहना है कि क्षेत्र खुशहाल होगा तो हम सब खुशहाल होंगे यही भावना के लिए मैं पदयात्रा कर रहा हूं ।
पूर्व विधायक रावत इससे पहले भी पैदल यात्राएँ कर चुके है।क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आज उनके निवास पहुंचे,परिजनों व मित्रों ने रावत को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल व स्वस्थ रहने की कामना की,पूर्व विधायक रावत व पदयात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया

jtvbharat
Author: jtvbharat