
भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर ।
कल्पेश सोनी
खरगोन:- श्रीराम जन्मोत्सव समिति गौ रक्षक तालाब चौक द्वारा 6 अप्रेल श्री रामनवमी पर निकलने वाली परंपरागत भव्य शोभायात्रा को लेकर आवश्यक बैठक 18 मार्च मंगलवार को गौ माता सेवा संस्थान गांधी नगर में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से पुनः अनिल गुप्ता को समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया।साथ ही बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों ,यात्रा मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था, चलित झांकी,धार्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए जाने वाले सेवा स्टाल व स्वागत मंच को लेकर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री राम नवमी पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा अपने पारंपरिक स्वरूप में धूमधाम व हर्षोल्लास से निकलेगी जिसके लिए रामभक्तों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है ।शोभायात्रा प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा भोला चौक से प्रारंभ होकर अपने पारंपरिक मार्ग तालाब चौक,काला देवल से श्री गणेश मंदिर होते हुए सराफा बाजार से गुरुनानक चौराहा श्रीकृष्ण टाकीज से बस स्टैंड होते हुए श्रीराम मंदिर धर्मशाला पहुंचेगी जहां प्रभु श्रीराम की महाआरती के पश्चात यात्रा विराम होगी।सतीश राठौड़ ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य विषयों को लेकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है ।यात्रा व्यवस्था प्रभारी बंटी कुशवाह ,विशाल ठाकुर ने बताया यात्रा अपने पारंपरिक स्वरुप में शासन प्रशासन के दिशा निर्देश में शांति व उत्साह से निकाली जाएगी ।जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है ।हरिओम यादव ,सुमित चंदेल ने कहा के यात्रा में अभी तक 10 से 12 झांकी ,100 के करीब ढोल, ताशे, नगाड़े,अखाड़े व यात्रा मार्ग पर 30 के करीब सेवा स्टाल व स्वागत मंच लगाने वाले संगठनों ने सहमति दी है । श्री राम जन्मोत्सव समिति सदस्य गब्बर यादव,गौतम खटीक,सचिन खटीक,सुमित कर्मा कोमल माली,ऋषिराज यादव ,राजू चन्द्रे, श्याम गुप्ता,मनोज कर्मा द्वारा कल यात्रा मार्ग पर भगवा ध्वज ,बेनर ,पोस्टर ,वाहनों पर स्टिकर लगा कर समस्त सनातन धर्मप्रेमियों से भव्य श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित कर रहे है।