शीतला सप्तमी: रात 12 बजे से मंदिर में महिलाओं की उमड़ी भीड़, पूजा अर्चना कर मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

गौरव टांकवाल पिपलौदा । नगर व क्षेत्र में शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर व क्षेत्र के शीतला माता मंदिर पर देर रात से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी जहां महिलाओ ने विशेष पूजन अर्चन कर माता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शीतला माता के पूजन के बाद महिलाओ ने मंदिर के बाहर गुणा देवता की पूजा कर पथवारी पूजन किया। गुरुवार रात 12 बजे से महिलाओ के मन्दिर पहुचने का सिलसिला शुक्रवार दोपहर तक चलता रहा। महिलाओ ने घर पहुंच कर घर के बाहर हल्दी कुमकुम के छापे लगाए ताकि परिवार बाहरी बाधा से बचे रहे इसके बाद रसोई में जाकर चूल्हा जलाया। बताया जाता है कि पुराने जमाने में कई लोगों को त्वचा संबंधित रोग और कुष्ठ रोग हो जाते थे तो माता शीतला के मंदिर से जल ले जाकर उन पर लगाया जाता था। जिससे वे ठीक हो जाते थे। शीतलता और पावनता देने वाली मां शीतला का व्रत महिलाओं के लिए विशेष दिन माना जाता है और उसी को लेकर एक दिन पहले भोजन पकवान बनाया गया जिसे दूसरे दिन पूजन के बाद पूरे परिवार ने इस ठंडे भोजन को ग्रहण किया। पर्व को लेकर मन्दिर पर आकर्षक विद्युत सज्ज़ा की गई व रात को पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat