
इस पुलिया की सफाई कराएगा कौन ?
संजय राठौर जिला ब्यूरो अलीराजपुर
हम बात कर रहे है अलीराजपुर जिले के हृदय स्थल कि यह पुलिया जबरन कॉलोनी के पास में लगी हुई है पूरे जिलों में स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी गंदगी को साफ करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं इससे पहले इतनी स्वच्छता अलीराजपुर नगर में देखने के लिए नहीं मिलती थी लेकिन वर्तमान नगर पालिका सी एम ओ कमल जी मुजाल्दा की दूर दृष्टि और अच्छे प्रयासों के कारण आज नगर में कहीं पर भी गंदगी देखने के लिए नहीं मिलती है फिर मात्र यही पुलिया उनकी नजरों से कैसे चुक गई इसी बात की चर्चा आम लोगों में हो रही है जबरन कॉलोनी की समस्त जनता उनसे यह अपेक्षा करती है एवं जिला प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों से यहां भी यह अपेक्षा करती है कि पूरे नगर की तरह ही इस पुलिया की भी गंदगी को स्वच्छ और साफ किया जाए ताकि गंदगी के कारण, आम जनता के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और स्वच्छता अभियान में हमारा अलीराजपुर नगर भी नंबर वन रहे , जब भी वहां से कोई आम नागरिक निकलता है तो मानो यह पुलिया उससे कह रही हो ? कि सारे नगर की सफाई तो कर दी ,मुझे क्यों छोड़ दी ?