
जैन श्री संघ करेगा महाराजश्री अगवानी
विशाल बाबा नामदेव
बाग :-आचार्यश्री जयंतसेन सूरीश्वरजी के पट्टधर गच्छाधिपति नित्यसेन आदि ठाणा-चार का बाग नगरी में 24मार्च सोमवार की सुबह आठ बजे मंगल प्रवेश होगा।
जैन श्री संघ अध्यक्ष अमित आनंदीलाल जैन ने चर्चा मे बताया कि महाराज श्री के नगर प्रवेश के अवसर पर ढोल बैंड बाजे के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सदर बाजार स्थित श्री विमलनाथ स्वामी जैन मंदिर पुण्य सम्राट प्रवचन हाल
में धर्म सभा के पश्चात यन्तीद्र भवन मे समाजजनों का स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा। शोभायात्रा में बाग श्रीसंघ, परिषद पदाधिकारी, तरुण परिषद, महिला परिषद, बहु परिषद एवं जैन समाजजन शामिल होंगे।