पर्यावरण मित्रों ने जवाहर नगर ग्रीन बेल्ट पर चलाया स्वच्छता अभियान

, जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ किया पौधरोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक है — मनीष जोशी नीमच/ शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण युक्त बनाने में जुटी हुई है, अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने शनिवार दिनांक 22 मार्च को प्रातः 7 से 10 बजे तक जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर से गंदा कचरा, प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी एवं पतझड़ को एकत्रित कर ढेर लगाए गए, इसके पश्चात संस्था सदस्यों ने नीमच जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनीष जोशी को उपस्थित सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर एक पोधा भेंट कर स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दी गई , इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनीष जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ ग्रीन बेल्ट परिसर में फुलदार छायादार गुलमोहर का पोधा रोपित किया इस अवसर पर श्री जोशी ने बताया कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सभी सदस्य विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटे हुए, आप सभी की कड़ी मेहनत से नीमच जिले में चहुंओर ओर हरियाली छाई हुई है, शहर में भी आप लोगों ने 4 नगर वन बनाएं है जो आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान कर रहे हैं, शहर में भी साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत आप लोगों ने कड़ी मेहनत की है,शहरवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है, स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है,हम सभी का दायित्व है कि जीवन में कम से कम 5 पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लें, इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने नवनिर्मित अध्यक्ष श्री मनीष जोशी को संस्था की ओर से हार्दिक बधाई दी, अभियान में संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक नवीन अग्रवाल, सचिव दुलीचंद कनेरिया, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, संयुक्त सचिव केशव सिंह चौहान, मनीष काठेंड, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर संघ के अध्यक्ष पर्यावरण मित्र, अभिभाषक बाबूलाल मेहता, एडवोकेट विमल मेहता आदि ने 3 घंटे श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने दी है, दुलीचंद कनेरिया सचिव संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

jtvbharat
Author: jtvbharat