
(विनोद सांवला हरवार)
जीरन। जीरन नगर फौजियों के नाम से जाना जाने वाला नगर बनगया है यहां के सैकड़ो जवान कोई पुलिस आर्मी बीएसएफ तो कोई सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहा है पुराने फौजी भी यहां पर नए उत्साहित युवकों को ट्रेनिंग देते देख सकते हैं जीरन के नगर वासी फौजी जवानों की बड़ी कद्र करते हैं
आरटीसी सीआरपीएफ नीमच में पदस्थ हवलदार वीरेंद्र सिंह चौहान का शुक्रवार 21 मार्च को निधन हो गया। वीरेंद्रसिंह चौहान विगत कुछ समय से अस्वस्थ थे उनका मुंबई में इलाज चल रहा था लेकिन आकस्मिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर जो ही जीरन नगर पहुंचा नगर वासियों की आंखें नम हो गई । बेंड बाजे के साथ राष्ट्रीय तरानो की गूंज के साथ उनकी अंतिम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ो क्षेत्र वासी शामिल हुए । भारत माता की जय जय कार, वीरेंद्र सिंह चौहान अमर रहे जैसे स्वर गूंजते रहे।जहां जीरन थाना अधिकारी पुलिस प्रशासन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तो सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सम्मान पूर्वक शस्त्र के साथ सलामी दी। वीरेंद्र सिंह चौहान जीरन निवासी कमल सिंह चौहान के पुत्र, महेंद्र सिंह के छोटे भाई थे।
यहां सीआरपीएफ द्वारा पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।