
श्रंदालुओं ने पालकी का पूजन कर यात्रियों का किया स्वागत सत्कार
विशाल बाबा नामदेव
बाग: – साँई पालकी एवं पदयात्रियों का भव्य जुलूस नगर आगमन पर समाजसेवी एवं भक्तजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से ढोल बाजों के साथ निकाली गई। साँई सेवा श्रद्धा मंडल टाण्डा के तत्वाधान में पदयात्रा का
25 वर्षा से निरंतर आयोजन किया जा रहा है। पदयात्री रामसिंह मेढा व अध्यक्ष सोनिया बघेल टाण्डा उपसरपंच ने यात्रा कि जानकारी देते बताया कि विगत 24 वर्षों से निकाली जा रही पद इस वर्ष 23 मार्च 2025 को टाण्डा में साँई पालकी एवं 35 व 15 व्यवस्था मे साथ चल रहा जत्था 5 अप्रैल को बाबा साईनाथ के शिडी धाम पहुँच कर दर्शन लाभ लेगे। वही पदयात्रा24 मार्च सोमवार को अल सुबह बाग नगर में प्रवेश किया। कन्धे पर पालक लिए यात्रियों के नगर प्रवेश पर तीर्थयात्री दल का स्वागत धार रोड पर नायरा पेट्रोल पंप, विजय स्तंभ चौराहा, अंबेडकर कालोनी, सदर बाजार, माता दरवाजा, बायपास रोड़ सहित नगर के अनेक साई भक्तों ने यात्रियों को रोककर पुष्प वर्षा कर यात्रियों को जलपान,अल्प आहार करवाया गया। बाग नगर भम्रण करते हुएँ जोबट तिराह स्थित श्री रणजीत हनुमानजी मंदिर पाडल्या पर भोजन एवं विश्राम कर अगले पड़ा कुक्षी की और रवाना होगा। नगर के सेवादार सुरेश शिंदे, रितेश मदन काबरा,
जितेन राठौर, दीपक खोटे, जय किशन शिंदे ,सोनू खोटे ,संतोष सुरागे, जितेन झाला ,हरी पाण्डेय ,नरेंद्र सेन, धर्मेंद्र सेन सीताराम, घीसालाल, दिनेश बंडोले ,राम सोलंकी का यात्रियों का नगर प्रवेश पर स्वागत सत्कार सेवा कर अभिनंदन किया ।