
जबलपुर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 25 एफआईआर, 75 से अधिक बने आरोपी
जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईकाई जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने 25 समितियों की जाँच की जिसमें पांच करोड़ का धान घोटाला उजागर हुआ। जिसके बाद ईओडब्लयू ने 25 एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमेें समिति प्रबंधक, प्रभारी, कप्यूटर ऑपरेटर समेत 75 से अधिक आरोपी बने है।
विदित हो कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईकाई जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने गोपनीय तरीके से छापेमारी करते जबलपुर, डिण्डौरी, बालाघाट की कुल 21 समितियों की जाँच की गई थी जिसमें 14567.59 क्विंटल धान का उपार्जन अधिक किया जाना दर्शाकर राशि तीन करोड पैतीस लाख पांच हजार चार सौ सन्तावन का गबन पाया गया था।
यहां हुई थी जांच
जबलपुर की 3, बालाघाट की 7, डिंडौरी की 1 और परसवाड़ाघाट की 17 समितियों की जांच में यह हेराफरी उजगार हुई थी। इसके बाद कटनी की तीन समितियों की भी जांच हुई। जिसमें गबन की रकम पांच करोड से अधिक पहुुंच गई। जिसके बाद जब्त किए गये दस्तावेजों की पड़ताल की गई। धान उपार्जन में हेराफेरी के साथ भारी हेराफेरी सामने आई। जिसके बाद इस घपले में कौन-कौन शामिल है इसका पता लगाया गया।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर
जबलपुर ईओडब्ल्यू ने खरीदी केन्द्र विपणन, सहकारी समिति खैरलांजी केन्द्र येनागोंदी जिला बालाघाट प्रबंधक प्रताप पटले, खरीदी केन्द्र प्रभारी चंद्रप्रकाश, कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार साकरे, सेवा सहकारी समिति सालेबर्डी बालाघाट प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र कुमार समराम, कम्प्यूटर ऑपरेटर रोशनी चौधरी अन्य समेत सेवा सहकारी समिति प्रबंधक एवं धान केन्द्र भारी एच के नगपुरे, कम्प्यूटर आपरेटर मिनेश्वर डहारे अन्य, सेवा सहकारी समिति भजियादंड, एचएल टेंभरे समिति प्रबंधक, प्रभारी मिथलेश शरणागत, रविन्द्र कुमार तुरकर अन्य सेवा सहाकारी समिति रामपायली प्रबंधक सुरेन्द्र गौतम, कम्प्यूटर ऑपरेटर महेन्द्र धुवारे, सेवा सहकारी समिति मोहगावघाट प्रबंधक निखिल भौरजार, केन्द्र प्रभारी तोषन लाल गौतम अन्य, शिव दयाल गौतम प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ग्राम कुडा डिंडोरी, जागेश्वर कप्यूटर ऑपरेटर, विवेक कुमार, दिगंबर सिंह ठाकुर, रामसिंह धुर्वे समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, शिवकुमार पारधी विक्रेता धान खरीदी केन्द्र उकवा, अंकित बिसेन, ऑपरेटर, सुमान सिंह पटले, समिति प्रबंधक आदिम जाति प्रबंधक आर के भगत विके्रता, संतोष हिरवारे, मंगल संह बरकडे, कैलाश तिल्लासे, युवराज चौधरी समिति प्रबंधक सेवा सहकारी, मूलचंद रजक सहायक प्रबंधक, संतोष बघेल समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज किए है।
इनका कहना है
कटनी, बालाघाट, ङ्क्षडडौरी की 25 समितियों की जाँच गई जिसमें पांच करोड़ से अधिक का धान घोटाला सामने आने के बाद 25 एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमेें समिति प्रबंधक, प्रभारी, कप्यूटर ऑपरेटर समेत 75 से अधिक को आरोपी बनाया गया है।
मंजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू जबलपुर