
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत शिव मंदिर में पूजा कर रही एक महिला पर बदमाशों ने बम पटक दिए और धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक उर्मिला रजक निवासी लालमाटी सिंधी गुरुद्वारा के पीछे नारायण चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के सामने शिव मंदिर में पूजा कर रही थी उसी समय नीले कलर की बिना नंबर की एक्सेस गाडी में दो लडके जिसमे गाडी चलाने वाला लडका मुँह बांधा हुआ था और उसके पीछे रोहित ठाकुर बैठा था रोहित ठाकुर गाडी से उतर कर बोल रहा था कि तुम्हारा लडका मोन्टी रजक कहां है निकालो। रोहित ठाकुर ने हाथ में रखे दो जिंदा सुअर मार बम मंदिर की तरफ एक-एक करके फैंका तो वे मंदिर के पीछे छिप गई दोनों बम के फूटने की आवाज सुनकर रहवासी आ गए तो दोनों वहां से गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।