शहीद दिवस पर आयोजित हुआ मिड मालवा स्कूल का वार्षिकोत्सव सृजन

बदनावर मोहित राठौड़

फैलियर्स मानव जीवन का हिस्सा है, इससे हारना नहीं सीखना चाहिए: सोमानी

बदनावर। मिड मालवा इंस्टीट्यूट के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सृजन का आयोजन मुख्य अतिथि आई ए एस संस्कृति सोमानी, विशेष अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, संस्था फाउंडर रमेशचंद्र चौहान एवं संचालक नवीन चौहान के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर सृजन की शुरुआत की गई। या कुन्देन्दु तुषार हार धवला से माॅं वीणापाणि की संगीतमय आराधना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने अतिथियों के स्वागत के लिए शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया, संगीत के विद्यार्थियों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ, प्रार्थना सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु एवं रामजी पधारे भजन को शानदार स्वर दिये। बुद्धि के देव श्री गणेश स्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया, वहीं नटखट बच्चों की नादानी से भरे गीत बम बम बोले मस्ती में डोले एवं अपना हर दिन ऐसे जियो ने दर्शकों को आनंद से भर दिया। अमर बलिदानी सुखदेव, भगतसिंह एवं राजगुरु पर आधारित देशभक्ति प्रस्तुति ने उपस्थित जनों में क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित कर दी। समर्पण और साहस की प्रतिमूर्ति वीर एकलव्य पर आधारित नाटक ने गुरु भक्ति की आवाज को बुलंद किया। माता-पिता एवं दादा-दादी को समर्पित नृत्य ने उपस्थित जन को भाव विभोर कर दिया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन का रूप धारण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचायां।
गेम्स थीम पर आधारित नृत्य ने पुराने खेलों को जीवंत किया। वही एजुकेशन थीम पर आधारित नृत्य में बच्चों ने शिक्षा की अलख जगाई। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों की उपस्थित दर्शकों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।

मुख्य अतिथि संस्कृति सोमानी ने अपने उद्बोधन में भगतसिंहजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने मानव मूल्यों एवं राष्ट्र को अपने जीवन से भी महत्वपूर्ण माना हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए और अपने नैतिक गुणों का विकास करना चाहिए। शिक्षा के साथ हमें नित्य प्रति खेलों से भी जुड़े रहना चाहिए जो हमारे संपूर्ण विकास में सहायक है। फैलियर्स जीवन का हिस्सा है उससे हमें हारना नहीं सीखना चाहिए और लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में सृजन जैसे आयोजन विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। विशेष अतिथि मनोज सोमानी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों, विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर उनकी सराहना की। संस्था संचालक नवीन चौहान द्वारा भी उपस्थित अभिभावक एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।

विभिन्न विधाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सराहनीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्वागत उद्बोधन चंचल कदम ने दिया व वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन का वाचन निलेश परसाई ने किया। संचालन जान्हवी चावड़ा, नूपुर लववंशी, निलेश मावी एवं गीतिका कदम ने किया एवं आभार खुशबूू चौधरी ने माना।

संगीत प्रस्तुति में दीक्षा पुरोहित, हरिओम चावड़ा, वत्सल चौहान, शिवराज परमार, शोभित राणावत, इंद्रेश डामर, नैतिक पाटीदार, रिया चावड़ा, अवनी श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही।

आयोजन में प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, विद्यालय फाउंडर रमेशचंद्र चौहान, मोहिनी चौहान, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता बंधु, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

संयोजन आयुष कोठारी, ममता चौहान, संतोषी वर्मा, वंदना शर्मा, शोभना राणावत, सुषमा शर्मा, आशीष चौहान, तनीषा शर्मा, प्रीतिबाला राठौड, अंकित परसाई, कर्तव्य राज राठौर, अर्चना राजपूत, स्नेहा पाल, विनीता पॅंवार, तनु प्रिया झाला एवं तपस्या चौहान ने किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat