संगठन में बड़ी शक्ति होती है- साध्वी श्री प्रबलयशाजी

मालवा सभा ने सारंगी में किया जनगणना व मालवा सभा आपके द्वार अभियान का शुभारंभ

तेरापंथ श्रावक समाज सारंगी ने रचा कीर्तिमान

संवाददाता धर्मेश सोनी

पेटलावद।
तेरापंथ धर्मसंघ के 11वे अधिशास्ता,आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री प्रबलयशा जी आदि ठाणा- 4 के पावन सानिध्य में सारंगी में स्थानीय तेरापंथ भवन में मालवा सभा का मालवा सभा आपके द्वार व मालवा तेरापंथी श्रावक जनगणना अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर साध्वी श्री प्रबलयशाजी ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है।संगठित परिवार,समाज और संस्थान कभी असफल नही होते है।आपसी आत्मियता, प्रेम ,स्नेह, वात्सल्य और एक दूसरे के सहयोग की भावना से ही समाज उन्नति कर सकता है।साध्वी श्री जी ने मालवा सभा द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि जिस आत्मविश्वास और सक्रियता के साथ मालवा सभा धर्मसंघ की सेवा में लगी है, वह अकल्पनीय है।आपने मालवा सभा के प्रति अपनी आध्यात्मिक मंगलकामना व्यक्त की। कार्यक्रम में साध्वी श्री सौरभयशा जी,साध्वी श्री सुयशप्रभा जी ,साध्वी श्री समत्व यशाजी ने सामूहिक रूप से गीतिका के माध्यम से अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मालवा सभा के अध्यक्ष संजय गांधी ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्रावक समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा मालवा का श्रावक समाज जिस तरह से मालवा सभा का साथ दे रहा है वह सराहनीय है। आपने अपनी आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को आपसी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे का साथ व सहयोग देकर धर्मसंघ की सेवा में लगना है व 2031 के आचार्य प्रवर के मालवा प्रवास को मालवा तेरापंथ के इतिहास में एक यादगार पल के रूप में दर्ज कराना है। आपने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मालवा सभा के द्वारा मालवा सभा आपके द्वार योजना के अंतर्गत, जनगणना अभियान, सदस्यता अभियान, चौका सेवा, क्षेत्रिय संपर्क एवं पारिवारिक सारसंभाल एवं प्रत्येक सभा तथा प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य है। उक्त गरिमामय आयोजन में मालवा सभा के मंत्री अरुण एसबी श्रीमाल ने उक्त आयोजन में साध्वीवृन्द व सारंगी तेरापंथ समाज के प्रति कृतज्ञता अर्पित करते हुए कहा कि मालवा सभा के कार्यक्रम में साध्वी श्री जी ने अपना जो सानिध्य प्रदान किया ओर सारंगी श्रावक समाज ने उक्त आयोजन को लेकर जो तैयारी की व उक्त आयोजन को सफल बनाया है,इसके लिए सारंगी सभा साधुवाद की पात्र है।उक्त कार्यक्रम में श्री फूलचंदजी कांसवा सहित स्थानीय सभा के मंत्री राकेश जी बम्बोरी आदि ने भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति देते हुए मालवा सभा द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।
सारंगी तेरापंथ श्रावक समाज ने रचा कीर्तिमान–
मालवा सभा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में सारंगी तेरापंथ श्रावक समाज ने एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए 18 वर्ष से ऊपर वाले समस्त श्रावक व श्राविकाओं ने एक साथ एकजुट होकर धर्मसंघ व मालवा सभा के प्रति अपनी अथाह श्रद्धा दिखाते हुए मालवा सभा से जुड़कर मालवा सभा की आजीवन सदस्यता ग्रहण की जो कि मालवा तेरापंथ समाज के इतिहास में एक अभिनव रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो गया। गौरतलब है कि सारंगी तेरापंथ समाज का एक भी वयस्क सदस्य अब मालवा सभा की सदस्यता से वंचित नही है। उक्त विस्तृत जानकारी देते हुए मालवा सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज जे.पटवा ने बताया कि सदस्यता अभियान में मुकेश जी बंबोरी ,राजेंद्र जी पीपाड़ा,सुनील जी बंबोरी,अजित जी बम्बोरी आदि का सराहनीय योगदान रहा, साथ ही मालवा सभा द्वारा जनगणना अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में मालवा सभा सहित उपस्थित क्षेत्रीय सभा के पदाधिकारी श्री नरेंद्र जी पालरेचा ,रूपम जी पटवा ,प्रदीप जी पालरेचा ,अजीत जी बम्बोरी,अशोक जी श्रीमाल आदि का बेच लगाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण स्थानीय सभा अध्यक्ष अजित बम्बोरी ने दिया।संचालन साध्वी श्री प्रबलयशाजी ने किया।आभार सभा मंत्री राकेश बम्बोरी ने माना। उक्त ऐतिहासिक गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं विशेष रूप से उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat