
बोहरा समाज की जेनी मस्जिद में होगी ईद की नमाज अदा ।
मेघनगर सौरभ खेमसरा दाऊदी बोहरा समाज की ईद रविवार 30 मार्च को मनाई जाएगी जानकारी देते हुए बोहरा समाज के अली असगर भाई हसनजी ने बताया कि समाज के 30 रोजे शनिवार को पूरे हो रहे हैं। रविवार के रोज ईद मनाई जाएगी दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (तउस) की रजा मुबारक से मेघनगर में नमाज की तवली के लिए पधारे मुल्ला हातिम भाई मुस्तफा भाई नागपुरवाला द्वारा ईद की नमाज स्थानीय जेनी मस्जिद में पढ़ाई जाएगी । ज्ञात रहेगी पूरे रमजान माह में नमाज मुल्ला हातिम भाई नागपुर वाला द्वारा पढ़ाई गई । वह समाज का भोजन भी सामूहिक रूप से बोहरा जमातखाना भोजनशाला में ही 30 दिन तक हो रहा है । भोजन की व्यवस्था फैज हसनैन ट्रस्ट व समाज जन द्वारा की गई है। साथी रोजाना मस्जिद मैं नमाज के साथ कुरान खानी भी हो रही है । मुल्ला हातिम भाई द्वारा रोजाना बयान भी किए जा रहे हैं और समाज जनों को नेक कार्य करने की हिदायत दी जा रही है वह इमाम हुसैन की शहादत पर रोजाना पूर्व जोश मातम भी हो रहा है । जाकेरिन की खिदमत मोहम्मद भाई लिमखेड़ावाला अब्दुल तैय्यब, मोहमद द्वारा की जा रही हे । रमजान की 19 वी तारीख को मौला अली की शहादत की वाउज की हुई। रमजान की 24 मी तारीख को थांदला आमिल साहब शेख सैफुद्दीन नजीब की सदारत में मेघनगर में मीसाक की मजलिस भी हुई। जागरण की रात मे आका मौला (त उ स) की मिलाद मुबारक मनाकर ख़ुशी जाहिर की और आका मौला (त उ स) के हक में दुआ कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। जागरण की रात के बाद बड़ा रोजा छोटे छोटे बच्चों मुफद्दल चल्लावाला, जूजर इज़्जी, रुक्कया चल्लावाला, मुफद्दल आदि बच्चों ने रख कर मिसाल पेश की ।