
ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – नागझीरी क्षेत्र में दीवार गिरी गिरने से तीन मजदूर दब गए एक मजदूर की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है, उनके साथ मौजूद एक मजदूर सुरक्षित है उसे कम चोट लगी है गुरुवार दोपहर पीपालघाट में पाइप डालने के लिए नाली खोदने के दौरान पास के मकान की कच्ची दीवार गिर गई जिससे हादसा हुआ मजदूर मंडी क्षेत्र से काम करने के लिए नागझरी पीपालघाट क्षेत्र में आए थे हादसे में लोहार मंडी निवासी वसीम खान की मौत हो गई गंभीर घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है तीसरी मजदूर आयाज साहब सुरक्षित है घटना की जानकारी मिलती ही गणपति नाका थाना पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची बचे हुए मजदूर आयाज ने बताया कि तीनों पाइपलाइन डालने के लिए नाली खोद रहे थे तभी अचानक दीवार गिर गई
अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने कहा कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी